Maa Ka Nau Din Ka Laga Darbar Mein Cham Cham Nachungi/मां का नौ दिन का लगा दरबार मैं छम छम नाचूंगी।

मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मंदिर में आयी बाहर, मैं छम छम नाचूंगी,
मंदिर में आयी बाहर, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

पहले नवराते को मंदिर में आयी,
पहले नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने रख दिया सिर पर हाथ, मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने रख दिया सिर पर हाथ, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

दूसरे नवराते को मंदिर में आयी,
दूसरे नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने पढ़ लिया दिल का हाल मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने पढ़ लिया दिल का हाल मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

तीजे नवराते को मंदिर में आयी,
तीजे नवराते को मंदिर में आयी,
मां दे दिया आशीर्वाद मैं छम छम नाचूंगी,
मां दे दिया आशीर्वाद मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

चौथे नवराते को मंदिर में आयी,
चौथे नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने कर दिया अमर सुहाग मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने कर दिया अमर सुहाग मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

पांचवे नवराते को मंदिर में आई,
पांचवे नवराते को मंदिर में आई,
मां ने दे दिया गोदी में लाल मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने दे दिया गोदी में लाल मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

छठवें नवराते को मंदिर में आयी,
छठवें नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने भर दिये मेरे भंडार मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने भर दिये मेरे भंडार मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

सतवें नवराते को मंदिर में आयी,
सतवें नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने खोल दिया किस्मत का द्वार मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने खोल दिया किस्मत का द्वार मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

आठवें नवराते को मंदिर में आयी,
आठवें नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने कर दिया मालामाल मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने कर दिया मालामाल मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

नवें नवराते को मंदिर में आयी,
नवें नवराते को मंदिर में आयी,
मां ने कर दिया भव से पार मैं छम छम नाचूंगी,
मां ने कर दिया भव से पार मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मंदिर में आयी बाहर, मैं छम छम नाचूंगी,
मंदिर में आयी बाहर, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी,
मां का नौ दिन का लगा दरबार, मैं छम छम नाचूंगी।।

Share:

Maa Gufa Mein Baithi Ho Badi Sundar Dikhti Ho/मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो।

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो।।

मेरे दर पे आओगे कब तक, बोलो कब तक,

मेरे दर पे आओगे कब तक, बोलो कब तक,

मेरे पैरों में जान रहेगी जब तक, हां जब तक,

मेरे पैरों में जान रहेगी जब तक, हां जब तक,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो।।

मेरी जोत जलाओगे कब तक, बोलो कब तक,

मेरी जोत जलाओगे कब तक, बोलो कब तक,

मेरे हाथों में जान रहेगी जब तक हां जब तक,

मेरे हाथों में जान रहेगी जब तक हां जब तक,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो।।

मेरा दरश करोगे कब तक बोलो कब तक,

मेरा दरश करोगे कब तक बोलो कब तक,

मेरी सांसों में सांस रहेगी जब तक हां जब तक,

मेरी सांसों में सांस रहेगी जब तक हां जब तक,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो।।

मेरा नाम जपोगे कब तक बोलो कब तक,

मेरा नाम जपोगे कब तक बोलो कब तक,

मेरी जिव्हा में जान रहेगी जब तक हां जब तक,

मेरी जिव्हा में जान रहेगी जब तक हां जब तक,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो।।

मेरा साथ निभाओगे कब तक बोलो कब तक,

मेरा साथ निभाओगे कब तक बोलो कब तक,

मेरे सिर पर मां तेरा हाथ रहेगा जब तक हां जब तक,

मेरे सिर पर मां तेरा हाथ रहेगा जब तक हां जब तक,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो,

मां गुफा में बैठी हो बड़ी सुन्दर लगती हो,

जब शेर पे आती हो महारानी लगती हो।।

Share:

Aaj Hamare Ghar Mein Maiya Ka Kirtan Hai/आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है।तर्ज–आज हमारे दिल में अजब सी उलझन है।

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां को भेंट चढ़ायें हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

टीका भी लाई मां बिंदिया भी लाई हूं,

टीका भी लाई मां बिंदिया भी लाई हूं,

मां लगा लो सिंदुरा हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां लगा लो सिंदुरा हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां को भेंट चढ़ायें हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

हरवा भी लाई मां कुण्डल भी लाई हूं,

हरवा भी लाई मां कुण्डल भी लाई हूं,

मां लगा लो लाली हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां लगा लो लाली हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां को भेंट चढ़ायें हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

कंगना भी लाई मां चूड़ियां भी लाई हूं,

कंगना भी लाई मां चूड़ियां भी लाई हूं,

मां लगा लो मेंहदी हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां लगा लो मेंहदी हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां को भेंट चढ़ायें हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

पायल भी लाई मां बिछुवे भी लाई हूं,

पायल भी लाई मां बिछुवे भी लाई हूं,

मां लगा लो महवर हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां लगा लो महवर हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां को भेंट चढ़ायें हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

लहंगा भी लाई मां साड़ी भी लाई हूं,

लहंगा भी लाई मां साड़ी भी लाई हूं,

मां ओढ़ लो चुनरी हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां ओढ़ लो चुनरी हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है,

मां को भेंट चढ़ायें हमारा भी मन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

आज हमारे घर में मैया का कीर्तन है,

सामने बैठी मैया बगल में भैरव है।।

Share:

Sherawali Ye Kya Ho Raha Hai/शेरावाली ये क्या हो रहा है।

शेरावाली ये क्या हो रहा है,
मैयारानी ये क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है,
शेरावाली ये क्या हो रहा है,
मैयारानी ये क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है,
तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है।।

कोई समझे ना भगवान क्या है,
कोई समझे ना इंसान क्या है,
कोई समझे ना भगवान क्या है,
कोई समझे ना इंसान क्या है,
अब तो ईमान बिकने लगा है,
अब तो ईमान बिकने लगा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है,
शेरावाली ये क्या हो रहा है,
मैयारानी ये क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है।।

कोई समझे ना माता–पिता को,
कोई समझे ना माता–पिता को,
कोई समझे ना भाई –बहन को,
कोई समझे ना भाई –बहन को,
हर रिश्ता खतम हो रहा है,
हर रिश्ता खतम हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है,
शेरावाली ये क्या हो रहा है,
मैयारानी ये क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है।।

मैया आंसू बहे जा रहे हैं,
तेरे बच्चे दुखी हो रहे हैं,
मैया आंसू बहे जा रहे हैं,
तेरे बच्चे दुखी हो रहे हैं,
अब तो हम हैं तेरे हवाले,
अब तो हम हैं तेरे हवाले,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है,
शेरावाली ये क्या हो रहा है,
मैयारानी ये क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है,
तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
तेरी दुनिया में क्या हो रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है, रहा है,
पाप हंसता धरम रो रहा है।।

Share:

Are Languriya Meri Maiya Ka Pata Bata Do/अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दो।

अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

मैया को लाई मैं माथे का टीका,
मैया को लाई मैं माथे का टीका,
मैया को लाई मैं माथे का टीका,
मैया को लाई मैं माथे का टीका,
लांगुरिया मां की बिंदिया पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
लांगुरिया मां की बिंदिया पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

मैया को लाई मैं गले का हरवा,
मैया को लाई मैं गले का हरवा,
मैया को लाई मैं गले का हरवा,
मैया को लाई मैं गले का हरवा,
लांगुरिया मां की माला पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
लांगुरिया मां की माला पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

मैया को लाई मैं कानों के कुण्डल,
मैया को लाई मैं कानों के कुण्डल,
मैया को लाई मैं कानों के कुण्डल,
मैया को लाई मैं कानों के कुण्डल,
लांगुरिया मां के झुमके पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
लांगुरिया मां के झुमके पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

मैया को लाई मैं हाथों की चूड़ियां,
मैया को लाई मैं हाथों की चूड़ियां,
मैया को लाई मैं हाथों की चूड़ियां,
मैया को लाई मैं हाथों की चूड़ियां,
लांगुरिया मां के कंगन पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
लांगुरिया मां के कंगन पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

मैया को लाई मैं पैरों की पायल,
मैया को लाई मैं पैरों की पायल,
मैया को लाई मैं पैरों की पायल,
मैया को लाई मैं पैरों की पायल,
लांगुरिया मां के बिछुवे पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
लांगुरिया मां के बिछुवे पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

मैया को लाई मैं अंगों का चोला,
मैया को लाई मैं अंगों का चोला,
मैया को लाई मैं अंगों का चोला,
मैया को लाई मैं अंगों का चोला,
लांगुरिया मां की चुनरी पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
लांगुरिया मां की चुनरी पे,
हीरे का नग जड़वा दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे,
अरे लांगुरिया मेरी मैया का पता बता दे।।

Share:

Darbar Saja Hai Aa Bhi Jao Shyam Ji/ दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी।

दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी,
दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी,
जो मन को भाये वो ही खाओ श्याम जी,
जो मन को भाये वो ही खाओ श्याम जी,
ओ मेरे श्याम जी, मेरे श्याम जी,
दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी।।

ये माखन और दही के खाने वाले ओ मोहन,
ये माखन और दही के खाने वाले ओ मोहन,
मैं खीर चूरमा लाया, लड्डू और भोग हैं छप्पन,
मैं खीर चूरमा लाया, लड्डू और भोग हैं छप्पन,
ये सब तेरा ही दिया हुआ है श्याम जी,
ये सब तेरा ही दिया हुआ है श्याम जी,
ओ मेरे श्याम जी, मेरे श्याम जी,
दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी।।

ये सेब संतरे केले, ये संगत और ये मेले,
ये सेब संतरे केले, ये संगत और ये मेले,
सब तेरा शुकराना है, कुछ भी ना कोई अकेले,
सब तेरा शुकराना है, कुछ भी ना कोई अकेले,
जो कमी लगे वो दूर कराओ श्याम जी,
जो कमी लगे वो दूर कराओ श्याम जी,
ओ श्याम जी, मेरे श्याम जी,
दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी।।

अब देखेगी ये दुनिया, मेरे बाबा जी का जलवा,
अब देखेगी ये दुनिया, मेरे बाबा जी का जलवा,
जब खायेंगे लंगर में वो साथ बैठकर हलवा,
जब खायेंगे लंगर में वो साथ बैठकर हलवा,
अब हाथ उठाओ शुरू कराओ लांगरी,
अब हाथ उठाओ शुरू कराओ लांगरी,
ओ श्याम जी, मेरे श्याम जी,
दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी।।

दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी,
जो मन को भाये वो ही खाओ श्याम जी,
जो मन को भाये वो ही खाओ श्याम जी,
ओ मेरे श्याम जी, मेरे श्याम जी,
दरबार सजा है आ भी जाओ श्याम जी,
प्रसाद रखा है भोग लगाओ श्याम जी।।
Share:

Maiya Rani Aayi Jot Jalne Lagi/मैया रानी आयीं जोत जलने लगी।

मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां का टीका लाई, मां की बिंदिया लाई,
मां का टीका लाई, मां की बिंदिया लाई,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां के कुण्डल लाई, मां का हरवा लाई,
मां के कुण्डल लाई, मां का हरवा लाई,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां के कंगन लाई, मां की चूड़ियां लाई,
मां के कंगन लाई, मां की चूड़ियां लाई,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां की पायल लाई, मां का बिछुवा लाई,
मां की पायल लाई, मां का बिछुवा लाई,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां का लहंगा लाई, मां की चुनरी लाई,
मां का लहंगा लाई, मां की चुनरी लाई,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मां पहनाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां का हलवा लाई, मां का छोला लाई,
मां का हलवा लाई, मां का छोला लाई,
भोग लगाने में आनन्द आता है,
भोग लगाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

मां की ढोलक लाई, मां का चिमटा लाई,
मां की ढोलक लाई, मां का चिमटा लाई,
भजन गाने में आनन्द आता है,
भजन गाने में आनन्द आता है,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
मैया रानी आयीं जोत जलने लगी,
पूजा करने में आनन्द आता है,
पूजा करने में आनन्द आता है।।

Share:

Mai Jagrate Jaungi Chahe Log Boliyan Bolen/ मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें।

मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं मैया के जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं मैया के जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
चाहे लोग बोलियां बोलें, चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें।।

सास लड़े और ससुर लड़े या लड़े मेरो घरवालो,
सास लड़े और ससुर लड़े या लड़े मेरो घरवालो,
सांकल मारी, कुंडी मारी और लगा दियो तालो,
सांकल मारी, कुंडी मारी और लगा दियो तालो,
तालो तोड़ के जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
तालो तोड़ के जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं मैया के जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं मैया के जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
चाहे लोग बोलियां बोलें, चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें,
मैं जगराते जाऊंगी चाहे लोग बोलियां बोलें।।

जेठ लड़े और जेठनी लड़े या लड़े मेरो घरवालो,

देवर लड़े और छोटी लड़े या लड़े मेरो घरवालो,

Shiv Jogiya Gaura Ke Piya/ शिव जोगिया गौरा के पिया तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।

शिव जोगिया.... शिव जोगिया गौरा के पिया, 
तूने डमरु बजा के मेरा दिल ले लिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया, 
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।।

माथे पे चंदा है जटा में गंगा है,
माथे पे चंदा है जटा में गंगा है,
माथे पे चंदा है जटा में गंगा है,
शिव जोगिया.... शिव जोगिया गौरा के पिया, 
तूने गंगा बहा के मेरा दिल ले लिया,
तूने गंगा बहा के मेरा दिल ले लिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया, 
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।।

कानों में कुण्डल है गले में सर्प है,
कानों में कुण्डल है गले में सर्प है,
कानों में कुण्डल है गले में सर्प है,
शिव जोगिया.... शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने सर्प लहरा के मेरा दिल ले लिया,
तूने सर्प लहरा के मेरा दिल ले लिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया, 
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।।

हाथों में डमरू है अंगों में भस्मी है,
हाथों में डमरू है अंगों में भस्मी है,
हाथों में डमरू है अंगों में भस्मी है,
शिव जोगिया.... शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने भस्मी रमा के मेरा दिल ले लिया,
तूने भस्मी रमा के मेरा दिल ले लिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया, 
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।।

पांव में पायल है नंदी की सवारी है,
पांव में पायल है नंदी की सवारी है,
पांव में पायल है नंदी की सवारी है,
शिव जोगिया.... शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने नंदी दिखा के मेरा दिल ले लिया,
तूने नंदी दिखा के मेरा दिल ले लिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया, 
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।।

साथ में गौरा हैं गोदी में गणपत हैं,
साथ में गौरा हैं गोदी में गणपत हैं,
साथ में गौरा हैं गोदी में गणपत हैं,
शिव जोगिया.... शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने दर्शन दिखा के मेरा दिल ले लिया,
तूने दर्शन दिखा के मेरा दिल ले लिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
शिव जोगिया गौरा के पिया,
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया, 
तूने डमरू बजाके मेरा दिल ले लिया।।

Share:

Maiya Tera Ghar आंगन Phoolon Se Mahakta Hai/मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है। तर्ज –बाबुल का ये घर बहना।

मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरे माथे का टीका चमकता है,
मैया तेरे माथे का टीका चमकता है,
लड़ियों को देख मैया, लड़ियों को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे नाकों की नथनी चमकती है,
मैया तेरे नाकों की नथनी चमकती है,
मोती को देख मैया, मोती को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे गले का हरवा चमकता है,
मैया तेरे गले का हरवा चमकता है,
माला को देख मैया, माला को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे कानों के कुण्डल चमकते हैं,
मैया तेरे कानों के कुण्डल चमकते हैं,
लटकन को देख मैया, लटकन को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे हाथों का कंगना चमकता है,
मैया तेरे हाथों का कंगना चमकता है,
मेंहदी को देख मैया, मेंहदी को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे कमर की तगड़ी चमकती है,
मैया तेरे कमर की तगड़ी चमकती है,
गुच्छे को देख मैया, गुच्छे को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे पैरों की पायल चमकती है,
मैया तेरे पैरों की पायल चमकती है,
महवर को देख मैया, महवर को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे अंगों की साड़ी चमकती है,
मैया तेरे अंगों की साड़ी चमकती है,
चूनर को देख मैया, चूनर को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे मंदिर में जोत जो जलती है,
मैया तेरे मंदिर में जोत जो जलती है,
ज्योति को देख मैया ,ज्योति को देख मैया,
दिल भैंरो का धड़कता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे मंदिर में शेर गरजता है, 
मैया तेरे मंदिर में शेर गरजता है, 
शेर को देख मैया, शेर को देख मैया,
दिल पापियों का डरता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।

मैया तेरे मंदिर में कीर्तन जो होता है,
मैया तेरे मंदिर में कीर्तन जो होता है,
कीर्तन को सुन मैया, कीर्तन को सुन मैया,
दिल भक्तों का खिलता है,
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है, 
मैया तेरा घर आंगन फूलों से महकता है।।
Share: