Mandir mein dholak baje ganpati nache

मन्दिर में ढोलक बाजे गणपति नाचे।



मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

तांबे का कलशा ठंडा सा पानी,
तांबे का कलशा ठंडा सा पानी,
धीरे धीरे नहाओ रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नहाओ रे गणेश दुनिया देख रही,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

बड़े प्यार से मोदक बनाये,
बड़े प्यार से मोदक बनाये,
धीरे धीरे खाओ रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे खाओ रे गणेश दुनिया देख रही,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

सोने का लोटा गंगाजल पानी,
सोने का लोटा गंगाजल पानी,
धीरे धीरे पियो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे पियो रे गणेश दुनिया देख रही,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

चुन चुन दुर्वा माला बनाई,
चुन चुन दुर्वा माला बनाई,
धीरे धीरे पहनो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे पहनो रे गणेश दुनिया देख रही,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

रेशम की चादर झालरदार तकिया,
रेशम की चादर झालरदार तकिया,
धीरे धीरे सोवो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे सोवो रे गणेश दुनिया देख रही,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

छोटा सा प्यारा सा मन्दिर बनाया,
छोटा सा प्यारा सा मन्दिर बनाया,
धीरे धीरे आओ रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे आओ रे गणेश दुनिया देख रही,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।

मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
मन्दिर में ढोलक बाजे, गणपति नाचे,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही,
धीरे धीरे नाचो रे गणेश दुनिया देख रही।।





Share: