तर्ज/ बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम।
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन जिन्दगी है, वतन जिन्दगी है,
वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम।।
मुस्तैद हैं हम धरा, जल, गगन में,
मुस्तैद हैं हम धरा, जल, गगन में,
निरखते नजारे, विचरते चमन में,
हिफाजत की ताकत, हिफाजत की ताकत,
कयामत हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम।।
हिमालय के हिम से सदा खेलते हैं,
हिमालय के हिम से सदा खेलते हैं,
दहकते अंगारों का दिन झेलते हैं,
मिलाता समुंदर, मिलाता समुंदर,
कदम से कदम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम।।
सुनो दुश्मनी की नजर रखने वालों,
सुनो दुश्मनी की नजर रखने वालों,
जियो और जीने दो खुद को संभालो,
नहीं तो हो जाओगे, नहीं तो हो जाओगे,
जलकर भस्म,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम।।
यही है तमन्ना बहारों में झूलो,
यही है तमन्ना बहारों में झूलो,
सलामत तिरंगा रहे तुम ये ना भूलो,
तिरंगा ही जां है, तिरंगा ही जां है,
तिरंगा कफन
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन जिन्दगी है, वतन जिन्दगी है,
वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम,
वतन है हमारा, वतन से हैं हम।।