Ye Bharat Ki Mati Hame Jaan Se Pyari

ये भारत की माटी हमें जां से प्यारी।
तर्ज/मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी।

ये भारत, ये भारत, ये भारत, ये भारत,
ये भारत, ये भारत, ये भारत, ये भारत।।

ये भारत की माटी हमें जां से प्यारी,
ये भारत की माटी हमें जां से प्यारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी,
ये वीरों की भूमि है दुनिया पे भारी,
ये वीरों की भूमि है दुनिया पे भारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी,
ये भारत की माटी हमें जां से प्यारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी।।

यहां जन्मी थी झांसी वाली वो रानी,
लड़ी दुश्मनों से नहीं हार मानी,
नहीं जीते–जी गोरों के हाथ आई,
वह मिट गई वतन पे मर्दानी कहाई,
अमर हो गई जो थी सबकी दुलारी,
अमर हो गई जो थी सबकी दुलारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी,
ये भारत की माटी हमें जां से प्यारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी।।

यहां गंगा–यमुना की पावन है धारा,
और ताजमहल का है अदभुत नजारा,
हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई,
आपस में सब हैं यहां भाई–भाई,
कश्मीर यहां तो है जन्नत हमारी,
कश्मीर यहां तो है जन्नत हमारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी,
ये भारत की माटी हमें जां से प्यारी,
इसी के लिए धड़के धड़कन हमारी।।
Share: