Dekho Brahma Aur Vishnu, Mahesh Nikle.

देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले।

देखो ब्रह्मा और विष्णु, महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा और विष्णु, महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले।।

देखो ब्रह्मा जी की महिमा निराली है,
देखो ब्रह्मा जी की महिमा निराली है,
उनके संग में सरस्वती विराजी हैं,
उनके संग में सरस्वती विराजी हैं,
देखो ब्रह्मा जी की महिमा निराली है,
उनके संग में सरस्वती विराजी हैं,
उनके मुख से चारों वेद निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
उनके मुख से चारों वेद निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले।।

देखो विष्णु जी की महिमा निराली है,
देखो विष्णु जी की महिमा निराली है,
उनके संग में लक्ष्मी जी विराजी हैं,
उनके संग में लक्ष्मी जी विराजी हैं,
देखो विष्णु जी की महिमा निराली है,
उनके संग में लक्ष्मी विराजी हैं,
उनके हाथों से धन के कुबेर निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
उनके हाथों से धन के कुबेर निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले।।

देखो भोले जी की महिमा निराली है,
देखो भोले जी की महिमा निराली है,
उनके संग में गौरा जी विराजी हैं,
उनके संग में गौरा जी विराजी हैं,
देखो भोले जी की महिमा निराली है,
उनके संग में गौरा जी विराजी हैं,
उनकी जटा से गंगा की धार निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
उनकी जटा से गंगा की धार निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले।।

देखो राम जी की महिमा निराली है,
देखो राम जी की महिमा निराली है,
उनके संग में सीता जी विराजी हैं,
उनके संग में सीता जी विराजी हैं,
देखो राम जी की महिमा निराली है,
उनके संग में सीता जी विराजी हैं,
उनके बाणों से रावण के प्राण निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
उनके बाणों से रावण के प्राण निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले।।

देखो कृष्ण जी की महिमा निराली है,
देखो कृष्ण जी की महिमा निराली है,
उनके संग में राधा जी विराजी हैं,
उनके संग में राधा जी विराजी हैं,
देखो कृष्ण जी की महिमा निराली है,
उनके संग में राधा जी विराजी हैं,
उनके मुख से गीता का ज्ञान निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
उनके मुख से गीता का ज्ञान निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले,
सारे विघ्नों को हरने गणेश निकले।।


Share: